फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद हुई रेलवे ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त

Mon, 08 Apr 2019 01:40 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

गाजियाबाद। चार दिन पहले रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले 20 वर्षीय युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। लिखा पढ़ी के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


चार अप्रैल को आरडीसी रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। रविवार को परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है। शव की पहचान अरविंद कुमार(20) मूल निवासी गोंधर हरियाणा के रूप में हुई है।

वर्तमान में वह विजयनगर स्थिति पाल ट्रेडर्स के मालिक सुधीर के यहां काम करता था। बताया गया कि तीन अप्रैल को वह कई स्थानों से परिवार के लोगों के साथ आया था और चार अप्रैल की सुबह 10 बजे काम करने के लिए गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन


मृतक ने भाई के फोन पर लोकेशन भेज रखी थी, लेकिन लोकेशन वाले स्थान पर तलाश किया गया। उसका पता नहीं चला। चार अप्रैल को अरविंद के बड़े भाई संदीप ने गाजियाबाद में रहने वाले अन्य परिजनों को कॉल किया कि अरविंद का फोन बंद जा रहा है।

परिजनों ने कहा कि जैसे ही आएगा बात करा दी जाएगी। शाम तक अरविंद का कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने विजय नगर, कविनगर थाने में गायब होने की तहरीर दी। रविवार को शव की शिनाख्त हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

समाचार लिखे जाने तक उन्होंने मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। शव को लेकर चले गए हैं। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि शव दे दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें