फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में चोरी करने वाले बाप-बेटा समेत चार गिरफ्तार-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों में चोरी करने वाले बाप-बेटा समेत चार धरे
विज्ञापन

ट्रेनों में चोरी करने वाले बाप-बेटा समेत चार बदमाशों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से आठ मोबाइल, 55 ब्रांडेड पैंट-शर्ट और ज्वैलरी बरामद हुई है। पकड़े गए चोर गाजियाबाद से चोरी के रेडीमेड कपड़े लेकर हापुड़ बेचने पहुंचे थे। यहां रेलवे स्टेशन पर ही जीआरपी ने उन्हें धर दबोचा।

जीआरपी प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोर अरुण निवासी दधिया समस्तीपुर (बिहार), सोनू कुमार निवासी दधिया बिहार, किशनपाल और वीरपाल निवासी अमर विहार बेहटा हाजीपुर हैं। अरुण और उसका बेटा सोनू अन्य दोनों बदमाशों के साथ ट्रेनों में चोरी करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चारों बदमाशों को हापुड़ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 से गिरफ्तार किया गया है। हापुड़ जीआरपी प्रभारी नकुल चौधरी ने बताया कि बदमाशों के पास से 8 फोन, अलग-अलग ब्रांड की 29 पैंट, 55 शर्ट व टी-शर्ट, 15 जोड़े बच्चों के ब्रांडेड कपड़े, ज्वैलरी और पांच बैग बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि चारों बदमाश दिल्ली से हापुड़ के बीच चलती ट्रेनों में रात के समय वारदात को अंजाम देते थे।

यात्रियों का ध्यान भटकते ही यह सामान चुरा लेते थे और कम दाम पर बाजार में बेच देते थे। उन्होंने किसी व्यापारी का सामान चुराया था जिसमें ब्रांडेड रेडीमेड कपड़े भी थे।
विज्ञापन


इन कपड़ों को यह बदमाश हापुड़ में बेचने पहुंचे थे, सूचना पर इन्हें दबोच लिया गया। नकुल चौधरी ने बताया कि अब तक यह बदमाश 50 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। अब बरामद मोबाइल को कनेक्ट कर घटनाओं के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें