फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के विरोध में शास्त्रीनगर बाजार बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के विरोध में शास्त्री नगर बाजार बंद
विज्ञापन


गाजियाबाद। व्यापारी के साथ बुधवार रात हुई लूट के विरोध में व्यापारियों ने शास्त्री नगर बाजार बंद कर बृहस्पतिवार को पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप है कि व्यापारियों के साथ लूट की घटनाएं बढ़ गई हैं पर पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी है। बाजारों में पुलिस गश्त न के बराबर होती है।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर बाजार में बुधवार रात रॉयल कलेक्शन के मालिक तेजवीर सिंह के साथ नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट की थी। बदमाश उनसे 24 हजार रुपये लूटकर ले गए थे। बृहस्पतिवार को लूट की घटना के विरोध में व्यापारी एकत्र हुए और जमकर नारेबाजी की। महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपीचंद और शास्त्री नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संग्राम सिंह, धनेश सिंघल, राजेंद्र जिंदल आदि व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे। उनके पास तमंचा था। तमंचा दिखाते हुए बदमाशों ने व्यापारी तेजवीर सिंह से 24 हजार रुपये लूटे थे। बदमाशों की नजर में व्यापारी सॉफ्ट टारगेट रहते हैं। लूटपाट और हत्याओं की घटनाएं बढ़ गई हैं। व्यापारी दहशत में हैं। मांग के बावजूद बाजार में पुलिस गश्त नहीं बढ़ी है। पुलिस वास्तविक घटनाएं खोल नहीं पाती, जिससे बदमाशों के हौसले बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें