फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहपाठी छात्र का किया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
11वीं के छात्रों ने सहपाठी के अपहरण का किया प्रयास
विज्ञापन

मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र के स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्रों ने अपने सहपाठी का अपहरण कर लिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों में से एक छात्र ने उसे अपने घर में डेढ़ घंटे तक बंधक बनाकर कर रखा। अपनी मां के आने पर डरकर छोड़ दिया। पीड़ित किशोर के पिता ने अनहोनी की आशंका जताकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

तिबड़ा रोड निवासी दिनेश कुमार का बेटा नगर के एक स्कूल में पढ़ता है। पीड़ित बेटे के अनुसार, उसका बृहस्पतिवार को किसी बात पर स्कूल के छात्रों से झगड़ा हो गया। शाम को जब वह घर लौट रहा था, तब उक्त छात्र रास्ते में मिले और झगड़े को लेकर माफी मांगते हुए उसे कार में घर छोड़ने के लिए लिफ्ट दी। पीड़ित छात्र कार में बैठ गया। पीड़ित छात्र के अनुसार, आरोपी उसे तमंचे के बल पर घर ले गए और हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। घर में कोई नहीं था। इस बीच आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। करीब डेढ़ घंटे तक पीड़ित छात्र आरोपी के घर में बंद रहा। आरोपी की मां वहां आ गई और बेटे को डांटते हुए उसके हाथ-पैर खोलकर घर भेज दिया। पीड़ित ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें