फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से ठेकदार समेत दो की मौत, दो झुलसे-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से ठेकेदार समेत दो की मौत, दो झुलसे
विज्ञापन

साहिबाबाद। औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 स्थित एक कंपनी में कंटेनर से मशीन उतारने के दौरान क्रेन हाईटेंशन (एचटी) लाइन से छू गई। क्रेन में उतरे करंट से ठेकेदार समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि उनके दो सहयोगी झुलस गए।
विज्ञापन

दिल्ली के जामा मस्जिद निवासी वसीम (27) ठेकेदारी करते थे। वह मंगलवार शाम क्रेन लेकर औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 में अंबेडकर तिराहे के पास स्थित एक कंपनी में आए थे। वह क्रेन ड्राइवर गुड्डू, अफजल और अब्बास की मदद से कंटेनर से मशीन उतरवा रहे थे। तभी क्रेन का ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। क्रेन में उतरे करंट से ठेकेदार वसीम के साथ ही गुड्डू, अफजल और अब्बास भी झुलस गए। इन्हें तत्काल कौशांबी के यशोदा अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान रात 11 बजे वसीम और गुड्डू ने दम तोड़ दिया। गंभीर हालत के चलते अफजल और अब्बास को दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बुधवार शाम दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए। उधर, लिंक रोड एसएचओ प्रशांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस को करंट से दो लोगों की मौत की सूचना अस्पताल से मिली थी। मामले में अभी तक परिजनों ने शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें