फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंग परीक्षण करवाने वाली महिला गिरफ्तार, सोनीपत और दिल्ली के लिए भी-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
लिंग परीक्षण करवाने वाली महिला दलाल गिरफ्तार
विज्ञापन

35 हजार रुपये लेकर नंदग्राम के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला का लिंग परीक्षण करवाने वाली महिला दलाल को पुलिस ने बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया।

हरियाणा के पीसीपीएनडीटी सेल की शिकायत पर पुलिस ने महिला दलाल को गिरफ्तार करने के साथ अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक, एक अन्य महिला कर्मचारी और सोनोलॉजिस्ट पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोनीपत के पीसीपीएनडीटी सेल के नोडल अधिकारी डा. आदर्श शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें पता चला था कि दिल्ली के बेगमपुर निवासी सुमन नामक महिला लिंग परीक्षण करवाती है।

बुधवार को एक गर्भवती महिला को सुमन के पास भेजा गया तो उसने लिंग परीक्षण करवाने के बदले 35 हजार की मांग की। बृहस्पतिवार को महिला से 35 हजार रुपये लेकर उसे वह नंदग्राम के निदान डायग्नोस्टिक में लेकर आई और लिंग परीक्षण करवाया।

इस दौरान सोनीपत की टीम पुलिस के साथ डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंची और सुमन को रंगेहाथ धर दबोचा। उसके पास से 34 हजार रुपये भी बरामद किए गए। इस दौरान सेंटर संचालक और वहां काम करने वाले अन्य लोग फरार हो गए।

एसओ विनोद पांडेय ने बताया कि सेंटर संचालक बलवान सिंह, कर्मचारी नजमा और अज्ञात सोनोलॉजिस्ट के खिलाफ पीसीपीएनडीटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। दलाल सुमन को जेल भेज दिया गया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


हरियाणा के पीसीपीएनडीटी सेल की छापामारी के बाद एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल और अन्य अधिकारी अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंचे। उन्होंने सेंटर के रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया। सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया कि जल्द ही सेंटर को सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें