फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स जा रहा लोहा चोरी कर कबाड़ियों को बेचा, आठ गिरफ्तार-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स जा रहा लोहा चोरी कर कबाड़ियों को बेचा, आठ गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट (एम्स) जा रहे लोहा (गार्डर इत्यादि) को चोरी कर बेचने वाले चोरों व कबाड़ियों समेत आठ लोगों को कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 13 टन 15 कुंतल सरिया और स्क्रैप बरामद किया गया है। पुलिस ने स्क्रैप से लदे ट्रक भी जब्त कर लिए हैं।
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि दो जून को लोहा मंडी से 12 टन लोहा दिल्ली एम्स में भेजा गया था। ट्रक चालक पुष्पराज पटेल व दो हेल्पर शिवा और सूरज ने ट्रक से डेढ़ टन लोहा चोरी कर लिया और एम्स में सिर्फ 10.50 टन लोहा पहुंचा। एम्स प्रबंधन ने लोहा कारोबारी दादरी स्टील कारपोरेशन के मालिक विजय अग्रवाल से इसकी शिकायत की। विजय अग्रवाल ने ट्रक चालक और दोनों हेल्पर के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने नामजद ट्रक चालक व दोनों हेल्परों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने सच उगल दिया। एसएसपी ने बताया कि उनकी निशानदेही पर तीन कबाड़ियों के यहां से दो ट्रक और चोरी किया गया 14.5 टन लोहा बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर चालकों को गिरफ्तार किया है। ट्रकों का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें किया गया गिरफ्तार
कविनगर पुलिस ने लोहा चोरी करने वाले ट्रक चालक पुष्पराज पटेल निवासी विजयनगर, हेल्पर शिवा निवासी दम्मोर सुल्तानपुर, हेल्पर सूरज निवासी ककवा, अमेठी, कबाड़ी नूर मोहम्मद निवासी बिलाल मस्जिद के पास, कमरुद्दीन निवासी सलेमपुर बुलंदशहर, कबाड़ी किशोर निवासी विशनपुरा मोतिहारी बिहार को गिरफ्तार किया गया है। तीनों कबाड़ी फिलहाल साउथ साइड जीटी रोड क्षेत्र में गोदाम चलाते हैं। इनके अलावा पुलिस ने जब्त किए गए ट्रक के चालक जयप्रकाश निवासी सराय आना प्रतापगढ़ और राकेश निवासी कृष्णा नगर को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें