फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में अनियमितता, जेई को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर आयुक्त ने कविनगर व विजय नगर जोन का किया निरीक्षण
विज्ञापन

गाजियाबाद। शौचालय निर्माण में अनियमितता को देखते हुए नगर आयुक्त ने कविनगर जोन के जेई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही सभी जोनल अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर शौचालय निर्माण में शिथिलता बरती जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर में बने या बन रहे शौचालयों की गुणवत्ता जांचने के लिए सोमवार को नगर आयुक्त सीपी सिंह स्वयं निकले। सबसे पहले कविनगर जोन पहुंचे तो भारी गड़बड़ी नजर आई। जोन केे अंतर्गत नवनिर्मित किसी शौचालय का फर्श टूटा हुआ था तो कहीं पर पानी निकासी की जगह नहीं थी। ऐसे में निर्माण कार्य में लापरवाही बरते जाने के मामले में जोन के जेई योगेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसकी एक सप्ताह में जवाब देने को कहा गया है। रेलवे स्टेशन मोड़, सम्राट चौक और सेक्टर 11 की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें