फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे और म हिला को बंधक बनाकर दिनदहाड़े लूट-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरियर ब्वॉय बनकर घुसे, बंधक बनाकर जेवरात लूटे
विज्ञापन

गाजियाबाद।
कविनगर थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुरम के एच-ब्लाक में महिला और ढाई साल के बच्चे को चाकू के बल पर बंधक बनाकर दो बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश कोरियर ब्वॉय बनकर घर में घुसे थे। बदमाशों ने महिला से मंगलसूत्र, कुंडल समेत अन्य जेवरात उतरवा लिए और कमरे में बंद कर फरार हो गए। पुलिस आसपास के घरों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लिए हैं।
गोविंदपुरम के एच-20 में बीएसएनएल के जेई उपेंद्र सिंह तेवतिया परिवार समेत रहते हैं। उनका बड़ा बेटा अनुभव तेवतिया नोएडा की प्राइवेट कंपनी में डीजीएम और छोटा बेटा गौरव नामचीन इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर है। उपेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर उनकी पत्नी कृष्णा पड़ोस में चली गई और तीन पोते-पोतियां स्कूल गए थे। बेटे अनुभव और गौरव ड्यूटी पर चले गए। घर पर बड़ी बहू अरुणा, छोटी बहू राशि और ढाई साल का पोता तन्मय थे। बुधवार दोपहर करीब पौने दो बजे दो बदमाशों ने दरवाजा खटखटाया तो बहू राशि गेट पर आई। बदमाशों ने खुद को कोरियर ब्वॉय बताकर गेट खोलने की बात कही। राशि ने गेट की कुंडी तो खोल दी, लेकिन ऊपर लगी चटखनी नहीं खोली। राशि ने सास के घर पर न होने की बात कही। इतने में ही बदमाशों ने जाली के गेट में झटका मारा और चटखनी टूटकर दरवाजा खुल गया। दोनों बदमाशों ने तुरंत राशि की गर्दन पर चाकू रख दिया और अंदर ले गए। बेड पर सो रहे ढाई साल के तन्मय पर भी चाकू और पेंचकस तानकर दोनों को जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने राशि से अलमारी खुलवाई। अलमारी में रखे पर्स में नकदी न मिलने पर बदमाशों ने राशि से मंगलसूत्र, कुंडल सोने की कंठी, पायल उतरवा लीं। बदमाशों ने करीब 15 मिनट तक घर में रुककर अलमारी खंगाली और जेवरात लेकर बच्चे व उसकी मां राशि को कमरे में बंद कर फरार हो गए। एक बदमाश ने चेहरे पर कपड़ा लपेटा हुआ था। वारदात की सूचना पर गोविंदपुरम पहुंचे एसपी सिटी आकाश तोमर का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज लेकर बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है। कई सुराग मिले हैं। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


बड़ी बहू को नहीं पता चला लूट का
लूट की वारदात के वक्त उपेंद्र की बड़ी बहू अरुणा फर्स्ट फ्लोर पर अपने कमरे में थीं। लूटपाट का अरुणा को पता नहीं चला। बदमाशों ने राशि और बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर उसे चीखने या शोर मचाने का मौका ही नहीं दिया। बदमाशों के जाने के बाद कमरे में बंद राशि ने रोशनदान से आवाज लगाकर जेठानी अरुणा को बुलाया। उन्होंने गेट खोलकर राशि को बाहर निकाला। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद तक राशि दहशत की वजह से गुमसुम रहीं। बाद में वह सामान्य हुई तो पुलिस को बयान दिए।
विज्ञापन


ऑटो में आए थे बदमाश
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लूट करने के बाद बदमाश ऑटो में बैठकर भागे हैं। यानी बदमाश ऑटो में ही सवार होकर आए थे। वारदात से पहले ऑटो को कुछ दूरी पर खड़े होकर पहले एक बदमाश ने गली में तीन-चार चक्कर लगाकर रेकी की और अंदाजा लगा लिया कि घर में ज्यादा लोग नहीं हैं। इसके बाद दो बदमाश कोरियर ब्वाय बनकर घुस गए। एक बदमाश ऑटो को स्टार्ट कर खड़ा रहा। वारदात के बाद तेजी से बदमाश ऑटो में बैठे और फरार हो गए। पड़ोसियों को भी घटना का पता तब चला जब पड़ोस में गई उपेंद्र की पत्नी कृष्णा वापस लौटी। कृष्णा ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें