फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्रीकर्मी को धक्का देकर 20 हजार लूटे

Mon, 12 Jun 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
विज्ञापन
20 हजार लूटे - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 बस का इंतजार कर रहे फैक्ट्रीकर्मी से रविवार रात बाइक सवार युवकों ने नया बस अड्डा के पास बैग लूट लिया। बैग में 20 हजार रुपये और कुछ और सामान था। पुलिस ने शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोदीनगर निवासी अमित साहिबाबाद साइट-4 की एक फैक्ट्री में कर्मचारी है। अमित रविवार रात फैक्ट्री से घर लौट रहा था। फैक्ट्री के पास ही एक एटीएम से उसने 25 हजार रुपये निकाले। 20 हजार घर में देने के लिए बैग में रखे और पांच हजार जेब में रख लिए। वह ऑटो से नया बस अड्डा के पास पहुंचा और बस का इंतजार करने लगा।

आरोप है कि काली बाइक पर सवार दो युवक उसकी ओर आए और झपट्टा मार उसका बैग लूटने का प्रयास किया। विरोध पर बदमाशों ने उसे धक्का देकर बैग लूट लिया और भाग निकले। उन्होंने शोर मचाया मगर बदमाश साहिबाबाद की ओर फरार हो गए। उन्होंने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मामले की सूचना दी। एसओ सिहानी गेट ने बताया कि शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें