फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीवीआईपी बिल्डर के अकाउंट ऑफिस में लगी आग, दस्तावेज जले-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
वीवीआईपी बिल्डर के अकाउंट ऑफिस में लगी आग, दस्तावेज जले
विज्ञापन

गाजियाबाद। वीवीआईपी बिल्डर के राजनगर एक्सटेंशन स्थित अकाउंट ऑफिस में बृहस्पतिवार दोपहर आग लग गई। आग लगने से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से अकाउंट विभाग के कुछ दस्तावेज व फर्नीचर जल कर राख हो गया।
विज्ञापन

आग लगने की घटना वीवीआईपी बिल्डर के पुराने ऑफिस में दोपहर करीब पौने तीन बजे हुई। वीवीआईपी के मीडिया कोआर्डिनेटर अनुराग चौधरी ने बताया कि करीब चार महीने पहले अकाउंट ऑफिस वीवीआईपी मॉल में शिफ्ट कर दिया गया है। पुराने दफ्तर बंद रहता था और यहां पर दस्तावेज रखे रहते थे। बृहस्पतिवार दोपहर अचानक पुराने ऑफिस में से धुआं उठता दिखाई दिया तो गार्ड और बाहर बैठे लोगों ने सूचना दी। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई। उनका कहना है कि आग में कुछ फाइलें और फर्नीचर जला है। फायर सेफ्टी ऑफिसर संजीव कुमार का कहना है कि थोड़ी देर में ही दमकल कर्मियों ने आग बुझा ली थी। शार्ट सर्किट के वजह से आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें