फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन

शास्त्री नगर स्थित एक घर में बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय नौकरानी की मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे छत के पंखे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने मकान मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस इसे प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला मान रही है।

रजापुर निवासी पिंकी (18) शास्त्री नगर स्थित एक निजी कंपनी कर्मचारी के घर में नौकरानी थी। एसओ कविनगर नीरज सिंह ने बताया कि बुधवार शाम पिंकी ने निजी कंपनीकर्मी के घर में ही कमरे में फंदा लगा लिया।
विज्ञापन


कंपनीकर्मी की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी और उसे सर्वोदय अस्पताल ले गईं, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।

एसएचओ ने बताया कि पिंकी का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। वह फोन पर उससे बात करती थी। इसकी शिकायत मकान मालकिन ने पिंकी की मां राधा से भी की थी, जिसके चलते वह डरी हुई थी। शुरुआती जांच में आत्महत्या का कारण यही लग रहा है।
विज्ञापन


उधर, पिंकी की बहन लता ने बताया कि उसकी बहन की हत्या की गई है। यही कारण है कि उसके शव को उनके पहुंचने से पहले ही फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने पुलिस पर शिकायत नहीं लेने का आरोप भी लगाया। एसएचओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें