फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी सूचना पर वारंटी को पकड़ने पहुंचे दरोगा ने पड़ोसी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अधूरी सूचना पर वारंटी को पकड़ने पहुंचे दरोगा ने पड़ोसी को पीटा
विज्ञापन


मसूरी। बिना पड़ताल किए नाहल गांव में वारंटी को पकड़ने पहुंचे दरोगा ने दूसरे मोहल्ले में दुकान चलाने वाले एक युवक को हिरासत में लेकर उसकी पिटाई की। आरोपी और हिरासत में लिए गए युवक के भाई का नाम एक ही था। मामला स्थानीय विधायक तक पहुंचा तो उन्होंने हस्तक्षेप किया। इसके बाद पुलिस को गलती का अहसास हुआ तो वह बैकफुट पर आई और पीड़ित के परिजनों पर समझौते की गुजारिश की। हालांकि विधायक के हस्तक्षेप के बाद पीड़ित ने शिकायत नहीं दी। वहीं मामले की जांच एसपी ग्रामीण खुद करेंगे।
नाहल पुलिस चौकी प्रभारी अंगद सिंह शुक्रवार देर रात अशरफ पुत्र अय्यूब निवासी अड्डे वाला मोहल्ला का वारंट लेकर उसे गिरफ्तार करने गांव में पहुंचे थे। वह मोहल्ला मोरान में दूसरे अशरफ के घर पहुंच गए। यहां अशरफ का छोटा भाई तौहीद मिला तो पुलिस ने उससे पूछा कि अशरफ कहां हैं। तौहीद ने अशरफ के एक प्लाट में सोने की बात कही तो चौकी इंचार्ज उसे साथ लेकर प्लाट पर पहुंचे। यहां अशरफ के न मिलने पर पुलिस ने उसके पत्नी-बच्चों के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह घर पर है। इस पर दरोगा का गुस्सा भड़क गया। पुलिस ने अशरफ के छोटे भाई तौहीद की बेरहमी से पिटाई कर दी। बाद में अशरफ को थाने पहुंचाने के आश्वासन पर पुलिस ने तौहीद को छोड़ा। शनिवार को मामले में पीड़ित पक्ष ने धौलाना विधायक असलम चौधरी से शिकायत की। विधायक पीड़ित और उसके परिजनों के साथ मसूरी थाने पहुंचे तो पुलिस ने माफी मांगते हुए मामले को रफादफा करने का प्रयास किया। पीड़ित पक्ष ने आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


दरोगा बना रहा समझौते का दबाव
तौहीद के चाचा जाहिद अली का कहना है कि पुलिस ने बिना किसी पड़ताल के ही दबिश दे दी और आरोपी समझ परिवार के एक युवक को उठाकर बेरहमी से पिटाई भी कर दी। तौहीद के कान व पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उसके पैरों पर एक ही जगह पर कई लाठियां मारीं। पुलिस की पिटाई के बाद उनका भाई ठीक से चल भी नहीं पा रहा है। पुलिस अधिकारी अब समझौता करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन


वारंटी को पकड़ने के दौरान एक युवक से पिटाई का मामला संज्ञान में आया है। किसी की ओर से अभी शिकायत नहीं मिली है, बावजूद इसके वह खुद मामले की जांच करेंगे। जांच के आधार पर ही आगे कार्रवाई की जाएगी। जांच में आरोप सही पाए गए तो संबंधित दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - नीरज कुमार जादौन, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें