फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में तीसरी मंजिल से गिरी मेड

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में तीसरी मंजिल से गिरी मेड
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम के न्याय खंड दो स्थित जनता फ्लैट की तीसरी मंजिल से शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में एक मेड गिर गई। गंभीर हालत में मेड को निजी अस्पताल से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मेड के परिजन और फ्लैट मालिक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मकनपुर गांव में अनीता (28) परिवार के साथ रहती हैं। शनिवार सुबह वह जनता फ्लैट में काम करने आई थीं। तीसरी मंजिल पर बालकनी पर सफाई कर रही थीं। संदिग्ध हालात में वह नीचे गिर गई। ग्राउंड फ्लोर पर मेड को गिरा देख लोगों ने पुलिस और फ्लैट मालिक को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मेड को इंदिरापुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होती देख डाक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। एसएचओ इंदिरापुरम सचिन मलिक ने बताया की मेड के गिरने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मेड के परिजन और फ्लैट मालिक से पूछताछ कर रही है। फिलहाल किसी ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। मेड के पैर और शरीर के अन्य अंगों में कई फैक्चर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें