फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में महिलाओं से लूट करने वाले चार धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों में महिलाओं से लूट करने वाले चार धरे
विज्ञापन

जीआरपी ने चाकू की नोंक पर ट्रेनों में महिलाओं से लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को सरगना समेत प्लेटफार्म नंबर दो से पकड़ा है। इनके पास से 12 स्मार्ट मोबाइल फोन और चार चाकू बरामद हुए हैं।

जीआरपी थाना प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि एसआई संजीव कुमार को देर रात सूचना मिली कि दिल्ली से आने वाली ट्रेन में महिलाओं से लूटपाट करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी टीम को प्लेटफार्म नमंबर 2-3 के बीच अलर्ट कर दिया। इसी दौरान पुलिस को चार संदिग्ध दिखाई दिए। पकड़े गए आरोपियों में सरगना दीपक उर्फ दिलखुश निवासी बाबरपुर वेलकम दिल्ली, अजय बोरो निवासी लाल किला चांदनी चौक दिल्ली और मुलायम यादव निवासी संभल व अंकुर शर्मा निवासी मसूरी हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने इनके पास से 12 मोबाइल फोन व 4 चाकू बरामद किए हैं। एसआई संजीव कुमार ने बताया कि गिरोह का सरगना दीपक निवासी दिल्ली है। वह अपने साथियों के साथ दिल्ली और गाजियाबाद के बीच ट्रेनों में महिला और युवतियों से लूटपाट करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें