फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन


गाजियाबाद। विजयनगर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कार, ईसीएम सेट, वायर कनेक्टर, तमंचा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली से वाहनों की चोरी कर दूसरे राज्यों में बेच देते हैं।
सीओ प्रथम धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि विजयनगर थाना पुलिस शनिवार की रात तिगरी गोल चक्कर पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार में कुछ युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने युवकों को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। घेराबंदी करके पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना नाम गुलफाम निवासी बड़ी मस्जिद के पास ग्राम धोसीपुर खरखौदा मेरठ, उमरदीन उर्फ बौना निवासी मुस्तकीम की चक्की केसामने जाहिदपुर खरखौदा मेरठ, फैजल निवासी धर्म कांटे के सामने चमन कालोनी लिसाड़ी गेट मेरठ बताया। आरोपियों से दो कार, दो ईसीएम सेट, वायर कनेक्टर, लोहे की बड़ी राड, गाड़ी का लॉक तोड़ने के औजार, एक तमंचा, कारतूस, दो चाकू बरामद किए हैं। बताया कि आरोपी दूसरे राज्यों से वाहनों को चोरी करके बेचते थे।
विज्ञापन

---------
दोपहिया वाहन चोर गिरफ्तार
फोटो समाचार
- सिहानीगेट थाना पुलिस ने की कार्रवाई
गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना पुलिस ने एनसीआर में दोपहिया वाहनों की चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पांच वाहन भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

सिहानीगेट थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि संजय गीेता चौक पुराना बस अड्डा की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। दो युवकों को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। घेराबंदी करके उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों ने अपना नाम अरविंद उर्फ कल्लू डागा निवासी रजापुर निकट शिव मंदिर थाना कविनगर, अर्जुन उर्फ अजरुद्दीन निवासी मोहल्ला हवीवुल्ला खां जुनुवी कस्बा वीसलपुर जिला पीलीभीत हाल पता शास्त्रीनगर थाना कविनगर बताया। आरोपियों से तीन स्कूटी, दो मोटरसाइकिल, दो चाकू बरामद किए हैं। बताया कि आरोपी एनसीआर से वाहनों को चोरी करते थे।
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें