फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर के घर से 10 लाख की चोरी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर के घर से 10 लाख की चोरी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन


गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना क्षेत्र की राजनगर एक्सटेंशन की ओरा चमेरा सोसायटी में प्रॉपर्टी डीलर केघर से 10 लाख की चोरी करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 9.20 लाख रुपये और बाइक बरामद हुई है।
शुक्रवार को सिहानीगेट थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन की ओरा चमेरा सोसायटी निवासी राहुल त्यागी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके यहां काम करने वाला नौकर 10 लाख रुपये और बाइक चोरी करके ले गया है। वह प्रॉपर्टी का काम करते हैं। काफी समय से काम करने के कारण युवक पर विश्वास भी था। बताया कि वह घर से जिम करने के लिए निकल आए। इसी दौरान आरोपी युवक शुक्रवार को सुबह करीब 10:30 बजे उनकेयहां से 10 लाख रुपये का बैग लेकर फरार हो गया। बताया कि घर के बाहर खड़ी बाइक भी ले गया। जिम से लौटने के बाद आया तो बैग गायब था। उन्होंने आरोपी युवक को फोन मिलाया तो उसने फोन रिसीव नहीं किया। पीड़ित ने सिहानीगेट थाने में आरोपी युवक के खिलाफ चोरी की तहरीर दी। सिहानीगेट थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि रविवार को सूचना के आधार पर आरोपी सचिन त्यागी निवासी कृष्णा सागर होटल के पीछे मुरादगनर को एएलटी रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 9.20 लाख रुपये और बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन

- 10 लाख देखकर आ गया लालच
आरोपी ने बताया कि वह राहुल त्यागी के यहां पर प्रॉपर्टी से संबंधित रुपयों का सारा काम देखता था। बताया कि शुक्रवार को घर पर 10 लाख रुपये रखे थे। घर पर कोई था नहीं। मन में लालच आ गया और वह रुपयों को लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

- दोस्तों के साथ शराब में उड़ा दिए 80 हजार
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 80 हजार रुपये दोस्तों के साथ पार्टी करने और शराब में उड़ा दिए। बताया कि कुछ रुपयों से उसने कर्ज भी पटाया। लोग उससे रोज कर्ज के लिए तकादा करते थे। बताया कि आरोपी पहले भी चोरी की घटनाओं में लिप्त रह चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें