फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी की फर्म में तीन लाख की नकदी, चांदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सर, सिर्फ रुपये चोरी करता हूं, सामान को नहीं लगाया हाथ
विज्ञापन


गाजियाबाद। बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र में एक फर्म से चोरों ने तीन लाख रुपये की नकदी और चांदी चोरी कर ली। खास बात यह है कि चोरों ने वहां एक चिट्ठी छोड़ी है। जिसमें लिखा है कि ‘सर, मैं चोर हूं केवल रुपये चोरी करता हूं। कुछ और मत समझना। आपके किसी भी सामान को नुकसान नहीं पहुंचाया। रुपयों की जरूरत है, इसलिए रुपये चाहिए।’ दूसरी ओर, कारोबारी ने कविनगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कविनगर थानाक्षेत्र के चंदपुरी निवासी रविंद्र गोयल की लोहा मंडी में आयरन ट्रेडिंग नाम की फर्म है। वह लोहे व अन्य सामान का कारोबार करते हैं। लोहा मंडी में ही उनकी फर्म का दफ्तर भी है। उन्होंने बताया कि वह बृहस्पतिवार को ऑफिस बंद कर घर गए थे। शुक्त्रस्वार को सुबह जब फर्म के कर्मचारी पहुंचे तो उन्हें दफ्तर का शीशा टूटा मिला। कर्मचारियों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने फर्म केदफ्तर पर पहुंचकर देखा तो अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। उसमें से तीन लाख रुपये नकदी और कुछ चांदी का सामान गायब था। बताया कि वह पहले भी रुपये छोड़कर चले जाते थे, लेकिन कभी चोरी नहीं हुई। कारोबारी ने बताया कि चोर दफ्तर के बाहर बनी दीवार कूदकर अंदर प्रवेश कर गए थे। लोहे की किसी चीज से शीशा तोड़ने के बाद अंदर प्रवेश किया था। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने कविनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें