बीएससी छात्रा के फेसबुक अकाउंट पर अभद्र टिप्पणी
गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना क्षेत्र में एक युवक ने बीएससी की छात्रा की फेसबुक अकाउंट पर अभद्र टिप्पणी कर दी। आरोपी छात्रा को पिछले काफी दिनों से परेशान कर रहा था। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सिहानीगेट थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी युवक बीएससी में पढ़ने वाली छात्रा के पड़ोस में रहता है। वह आए दिन छात्रा के साथ घर से निकलने पर छेड़छाड़ करता था। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक जेल भी जा चुका है। जेल से आने के बाद कुछ दिन आरोपी शांत रहा। अब उसने फिर से छेड़छाड़ शुरू कर दी है। बताया कि अब फेसबुक अकाउंट पर अभद्र टिप्पणी की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।