फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी बनकर महिला से ठगे सोने के चार कंगन

विज्ञापन
विज्ञापन
पैर छूकर किया प्रमाण, फिर उतरवा लिए दो लाख के सोने के चार कंगन
विज्ञापन


गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी बनकर शातिरों ने महिला से चार सोने के कंगन ठग लिए। शातिरों ने मंदिर से लौट रही महिला के पैर छूकर सोने के कंगन ले लिए और नकली कंगन देकर भाग गए। पीड़िता ने सिहानीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ठगी की वारदात मंदिर परिवार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। कंगन की कीमत दो लाख से अधिक बताई जा रही है।
सुधा रानी 53 वर्ष पत्नी प्रेमचंद गुप्ता नेहरूनगर तृतीय एम-ब्लाक में रहती हैं। 11 जून की शाम वह घर से थोड़ी दूरी पर बने मंदिर में पूजा अर्चना करने गई थीं। पूजा करने के बाद वह वापस लौट रही थीं। इसी दौरान उनके पास चार युवक आए। इनमें से एक ने महिला के पैर छुए और प्रणाम किया। शातिरों ने अपने आपको पुलिसकर्मी बताया। कहा कि यहां चेन लुट गई है। आप सोने के कंगन उतार कर अंदर रख लो। शातिरों ने कहा कि सड़क पर खड़े होकर कंगन मत उतारों साइड में हो जाओ। पीड़िता ने समझा कि यह वास्तविक पुलिस वाले हैं। जैसे ही वह कंगन उतारने लगीं तो उक्त युवकों ने उन्हें एक कागज दिया। कहा इसमें लपटे लो। उन्होंने कंगन उतारे तो युवक ने उनके सामने कंगन कागज में लपेट लिए। असली कंगन आरोपियों ने अपने पास रख लिए और कागज में लपेटकर नकली कंगन महिला को दे दिया। महिला ने घर जाकर कागज खोला तो देखा उसमें एक कंगन था, वह भी नकली। उन्होंने परिवार को आपबीती बताई। इसके बाद परिवार के लोगों ने मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कराए तो चारों आरोपी कैमरे में कैद हो चुके थे। परिजन सिहानीगेट थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। सिहानीगेट थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ठगों की पहचान की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पहले भी पुलिसकर्मी बनकर कर चुके हैं ठगी
पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने वाला गैंग जिले में सक्रिय है। पिछले दो महीने में यह गैंग कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। बड़ी बात यह है कि इस गैंग में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। गत महीने सिहानीगेट थाना क्षेत्र में एक व्यापारी से ठगी कर ली गई थी। दरोगा की वर्दी पहने बाइक पर आए युवक के साथ एक बच्चा था। कथित दरोगा ने बच्चे को बाइक से उतारा और कहा अंकल के पैर छू लो। व्यापारी ने समझा की यह परिचित हो सकता है। बच्चे ने कहा दादा आपकी अंगूठी बहुत अच्छी लग रही है। दिखाना जरा, जैसे ही उन्होंने अंगूठी दिखाई आरोपी अंगूठी लेकर फरार हो गए। इसी तरह इंदिरापुरम में भी एक पुलिसकर्मी बनकर ज्वेलरी की ठगी कर ली थी।
विज्ञापन


50 की उम्र के पार लोग होते हैं निशाने पर
इस गैंग की खास बात है कि यह सभी घटनाओं को एक तरह से ही अंजाम देते हैं। घटना से पहले पैर छुएंगे और उसके बाद बातों में लगा लेंगे। यह उन्हीं लोगोें के पास जाते हैं, जिनकी उम्र 50 या उससे अधिक होती है। जिससे पैर छूने में कोई शक नहीं करे। इसके बाद ज्वेलरी किसी न किसी बहाने से उतरवा लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें