फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल की बच्ची के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल की बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र के एक कालोनी निवासी किशोर (13) ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन

सिहानीगेट थाना क्षेत्र की एक कालोनी में बृहस्पतिवार शाम पांच साल की बच्ची घर बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला किशोर उसे फुसलाकर एकांत स्थान पर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद के घर पहुंची बच्ची ने रोते हुए मां को सारी बात बताई। मां आरोपी के घर पहुंची, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। बच्ची का पिता अन्य परिजनों के साथ सिहानीगेट थाने पहुंचा और किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कार्यवाहक प्रभारी पुनीत सिंह का कहना है कि बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी पढ़ाई छोड़कर घर पर ही रहता है। उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें