फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के शक दिहाड़ी मजदूर की पीटकर हत्या, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, हंगामा
विज्ञापन

मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र में एक दिहाड़ी मजदूरी की रस्सी से बांधकर पीट पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के विरोध में परिजनों ने थाने पर हंगामा किया। मजदूर सुबह से गायब था। शाम को उसका शव एक इंडस्ट्री के परिसर के पास मिला है। मजदूर को बांधकर पीटे जाने का एक वीडियो वायरल होने के बाद मामले का पता चला। बताया गया कि चोरी के शक में मजदूर की पीट पीटकर हत्या की गई है।
विज्ञापन

बेगमाबाद निवासी पिंटू पुत्र देवी सिंह मजदूरी करता था। पिछले कुछ दिनों से काम ना मिलने के चलते पिंटू परेशान चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह पिंटू काम की तलाश में घर से निकला, मगर शाम को नहीं लौटा। परिजनों से उसकी काफी तलाश की। देर रात पिंटू का शव हाइवे स्थित एक इंडस्ट्री के पास बरामद हुआ। शुरू में पुलिस बीमारी व नशे के चलते मौत का मामला मानकर चल रही थी। इस बीच शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें कुछ लोग पिंटू को रस्सी से बांधकर पीटते दिख रहे हैं। लोगों ने संभावना जताई है कि कंपनी में चोरी के शक में मृतक को बांधकर पीटा गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद कंपनी के मजदूर व मृतक के परिजन थाने पहुंचे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर हंगामा किया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को कहना है कि वे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करेंगे। थाना प्रभारी संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें