फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉफी देने के बहाने 75 वर्षीय बुजुर्ग ने बच्ची से की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
टॉफी देने के बहाने बुजुर्ग ने बच्ची से की छेड़छाड़
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की बच्ची को टॉफी देने के बहाने बुलाकर 75 साल के बुजुर्ग ने छेड़छाड़ की। वृद्ध की हरकत देख मां ने शोर मचाया। परिजनों की शिकायत पर बुजुर्ग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात करीब 8:45 बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोस में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग बेटे के घर घूमने आया हुआ था। बच्ची को खेलता देख उसने टॉफी देने की बात की। आरोपी बुजुर्ग बच्ची से वहीं छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची की मां ने आरोपी बुजुर्ग को छेड़छाड़ करते हुए देख लिया। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। बच्ची के परिजन कविनगर थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दी। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी बुजुर्ग नेत्रपाल के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि नेत्रपाल मूलरूप से मैनपुरी के बिछवा गांव का रहने वाला है। वह दो दिन पहले ही अपने बेटे के पास गांव में घूमने आया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें