फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामी डकैती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
25 हजार का इनामी डकैत गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। मोरटा में बॉयलर फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर डाका डालने वाले गैंग के 25 हजार के इनामी को कविनगर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया । आरोपी के पास तमंचा भी मिला है। छह लोगों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एक आरोपी फरार है।
विज्ञापन

मोरटा में 12 मई को आठ बदमाशों ने बॉयलर फैक्ट्री में डाका डाला था। मामले में शुक्रवार को कविनगर थाना पुलिस ने शोएब निवासी मुस्तफाबाद लोनी को गिरफ्तार किया। आरोपी बॉयलर फैक्ट्री में डकैती की घटना में वांछित चल रहा था। आरोपी ने बताया कि गैंग सरगना महबूब उर्फ राजा कबाड़ी निवासी कैला भट्टा फैक्ट्री से स्क्त्रस्ैप उठाने के बहाने उसे ले गया था। शोएब फल विक्त्रस्ेता है। पुलिस का कहना है कि उक्त घटना में निवाड़ी निवासी रहीस अभी भी फरार है। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मुरादनगर पुलिस महबूब उर्फ राजा कबाड़ी निवासी कैला भट्टा, मौसम अली निवासी निवाड़ी, इंतजार और शहजाद उर्फ सोनी निवासी अर्थला साहिबाबाद समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पहले ही खुलासा कर चुकी है। उन्होंने बताया कि शोएब पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें