फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव हाइवे किनारे फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या कर शव हाइवे किनारे फेंका
विज्ञापन


मुरादनगर। मिलक दुहाई गांव के पास शुक्रवार को हाइवे किनारे एक युवक का शव मिला। युवक को गोली मारी गई है। मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद शव लाकर फेंका गया है। मृतक की शिनाख्त विजयनगर निवासी हरिकेश के रूप में हुई है।
एसएचओ उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि मिलक दुहाई गांव के पास हाईवे किनारे लहूलुहान एक युवक का शव पड़ा है। युवक के सीने में गोली लगी थी। शाम को मृतक की शिनाख्त हरिकेश (40) निवासी विजयनगर गाजियाबाद के रूप में हुई। मृतक गाड़ी चालक है। बताया गया है कि विजयनगर में उसका बृहस्पतिवार को किसी से विवाद हुआ था। परिजन कल से उसकी तलाश कर रहे थे। एसएचओ का कहना है कि गोली मारने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस ने शिनाख्त होने के बाद विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि जिन लोगों से मृतक का झगड़ा हुआ है। उनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कविनगर थाना पुलिस ने नहीं की सुनवाई
मृतक के परिजनों ने बताया कि कविनगर थाना पुलिस में मृतक के गायब होने की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने उसमें कोई सुनवाई नहीं की। परिजनों का कहना है कि पुलिस तहरीर देते ही सुनवाई कर लेती तो शायद मृतक की जान बच सकती थी। पुलिस ने लापरवाही की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें