फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के खाते से ठगों ने उड़ाए 1 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के खाते से ठगों ने एक लाख उड़ाए
विज्ञापन


साहिबाबाद। वैशाली निवासी महिला को ऑनलाइन लहंगा मंगवाना भारी पड़ गया। लहंगा पसंद नहीं आने पर रुपये वापस करने के नाम पर एक मैसेज से पीड़िता से ठगों ने जानकारी ले ली। इसके बाद तीन बार में एक लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़िता को ठगी की जानकारी हुई। महिला ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन

वैशाली सेक्टर-9 की रहने वाली प्रियंका सिंह ने ऑनलाइन शापिंग साइट से लहंगा मंगाया था। उन्होंने इसका भुगतान भी कर दिया था। उनका कहना है कि लहंगे का कपड़ा पसंद ना आने पर उन्होंने लहंगा वापसी के लिए कंपनी के कस्टमर केयर को कॉल किया। उन्हें एक मोबाइल नंबर दिया गया जिस पर खाते से जुड़ी जानकारी साझा करने को बोला गया। उन्होंने जैसे ही उस मोबाइल नंबर पर खाते से जुड़ी जानकारी भेजी, कुछ देर में उनके खाते से एक लाख रुपये आनलाइन ट्रांसफर कर लिए गए। उनका कहना है कि रुपये ट्रांसफर होने के बाद से मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत की। एसएचओ इंदिरापुरम संदीप सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें