फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट को होटल का कमरा बताकर इंटरनेटपर की जा रही धाखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैट को होटल का कमरा बताकर इंटरनेट में की जा रही धोखाधड़ी
विज्ञापन


गाजियाबाद। लाल कुआं स्थित सारे होम्स सोसायटी में एक रेजीडेंट फ्लैट को होटल का कमरा बताकर इंटरनेट पर धोखाधड़ी कर रहा है। इसकी जानकारी जब सोसायटी की आरडब्ल्यूए को हुई तो उन्हाेंने कविनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई पर कुछ नहीं हुआ। रविवार को हंगामा करने पर पुलिस पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि जब सोसायटी पूरी तरह से रेजिडेंशियल है तो कैसे फ्लैट को होटल बताकर किराए पर उठाया जा रहा है। इससे सोसायटी का माहौल भी खराब हो रहा है।
विज्ञापन

सारे होम्स सोसायटी में धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। रविवार को संबंधित फ्लैट मालिक पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा भी हुआ। सोसायटी की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष यशवीर सिंह ने बताया कि सोसायटी में एक फ्लैट मालिक अपने फ्लैट को होटल का कमरा बताकर व्यवसायिक गतिविधि कर रहा है। इंटरनेट पर फ्लैट और सोसायटी से संबंधित डिटेल डाली जाती है और प्रतिदिन के हिसाब से फ्लैट को किराए पर दिया जाता है। पूर्व में इस फ्लैट में कश्मीरी युवक रह चुके हैं। अब दूसरे प्रांत से आए लोग रह रहे हैं। किराएदारों का न तो पुलिस से सत्यापन होता है और न ही आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से पूछा जाता है। उन्होंने बताया कि यह फ्लैट विभिन्न वेबसाइट पर होटल के रूप में रजिस्टर्ड है। सोसायटी की सुरक्षा को देखते हुए इस तरह की गतिविधि करना गैरकानूनी है। इसलिए मामले की शिकायत कविनगर थाने में भी की गई, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को जब रेजीडेंट ने हंगामा किया, तब पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें