फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखन कट के पास दूधिए को ट्रक ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखन कट के पास दूधिए को ट्रक ने कुचला
विज्ञापन


पिलखुवा। क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने हाईवे-9 स्थित लाखन कट के पास एक बाइक सवार दूधिए को टक्कर मारकर बुरी तरह रौंद डाला। बताते हैं कि ट्रक ने बाइक में इतनी जबर्दस्त टक्कर मारी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों द्वारा घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मृतक आकाश 18 पुत्र स्वर्गीय दुलीचंद दूध बेचने का काम करता था। मंगलवार सुबह छह बजे वह बाइक से पिलखुवा गया था। लौटते वक्त राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर लाखन कट के पास हापुड़ की ओर से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने टक्कर मारकर उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के मामा ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हादसे के बाद ट्रक मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया था। पुलिस ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें