फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में डंडा मार युवक को लहुलूहान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिर पर डंडा मार युवक को किया लहूलुहान
विज्ञापन

पिलखुवा। गांव आजमपुर दहपा में बृहस्पतिवार की सुबह मामूली बात को लेकर दबंगों ने एक युवक को लाठी मार कर सर फोड़ दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

घायल के पिता शहजाद ने बताया कि उसका बेटा अनस सुबह किसी काम से घर से बाहर गया था। तभी रास्ते में घात लगाए तीन युवकों ने लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान लाठी उसके सिर में लग गई, जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने अनस को अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि जाते वक्त दबंग मुंह खोलने पर अनस को जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें