युवक की संदिग्ध हालात में मौत
गाजियाबाद। बुआ के यहां घूमने आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की जेब से जहरीले पदार्थ की डिब्बी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारण का पता चल पाएगा।
गौरव उर्फ गौरी शंकर (उम्र 20 वर्ष) निवासी गांव रसूलगढ़ ब्लाक पहासू बुलंदशहर डासना की एक कंपनी में नौकरी करता था। रविवार को वह घूकना निवासी अपनी बुआ के यहां घूमने आया था। सुबह करीब सात बजे चाय पीकर घर से चला गया। उसके बाद वह दोपहर में घर पहुंचा तो उसकी हालत काफी खराब थी। वह नशे की हालत में लग रहा था। परिजनों ने जेब की तलाश ली तो उसमें जहरीले पदार्थ की डिब्बी मिली। परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी। अचानक हुई युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।