फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्रा से छेेड़छाड़
- पबला रोड मुकीमपुर के पास की घटना
- पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जताई
अमर उजाला ब्यूरो
पिलखुवा। शहर से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्रा के साथ पबला रोड पर गांव मुकीमपुर के पास बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। इस दौरान छात्रा ने शोर मचाया और आसपास के लोगों ने युवकों को देखा तो बाइक सवार दोनों युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जताई है।
भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा पिलखुवा के इंटर कालेज में इंटर की छात्रा है। बताते हैं कि बृहस्पतिवार शाम पांच बजे छात्रा साइकिल पर सवार होकर पिलखुुवा में ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। तभी रास्ते में पबला रोड पर गांव मुकीमपुर के पास दो बाइक सवार युवकों ने छात्रा को अकेला देख उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। इस दौरान छात्रा ने तुरंत शोर मचाया तो आसपास के खेतों पर काम करने वाले किसान दौड़े। लोगों को अपनी तरफ आता देख बाइक सवार दोनों युवक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में कोतवाली में कोई तहरीर भी नहीं आई है। अगर तहरीर आएगी तो मामले की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें