फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज, एक गिरफ्तार

Mon, 25 Jul 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
arrested - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर पर पथराव के मामले में जीआरपी ने 15 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जीआरपी ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि आजाद नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। इसी को छुड़ाने के लिए इसके साथियों ने सहारनपुर पैसेंजर पर पथराव किया था। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जांच में सामने आने वाले नामों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
वहीं, जीआरपी ने पथराव में किसी भी यात्री के घायल होने की बात से इंकार किया है। जीआरपी प्रभारी का कहना है कि किसी भी यात्री ने थाने में घायल होने की शिकायत नहीं दी है। जीआरपी ने गोशाला फाटक के पास आउटर पर सुरक्षा भी बढ़ा दी है। उधर, रेलवे सूत्रों के मुताबिक इस मामले में सहारनपुर पैसेंजर के ड्राइवर और गार्ड से भी पूछताछ हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें