फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंदिग्ध हालत में नवविवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
‘जहर’ खाने से नवविवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
डागर विहार कालोनी में रविवार को संदिग्ध हालात में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। उसके परिजनों ने सुसरालियों पर दहेज में पांच लाख रुपये, कार की मांग पूरी न होने पर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर सीओ सदर और फोरेंसिक टीम ने जांच की। नेकपुर गांव निवासी मोनिका (21) पुत्री प्रवीण त्यागी की शादी आठ दिसंबर 2016 को जलालपुर रोड स्थित डागर विहार कालोनी के राकेश त्यागी पुत्र महेंद्र सिंह से हुई थी।
विज्ञापन


मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले मोनिका को दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग कर प्रताड़ित कर रहे थे। ससुराल वालों से परेशान होकर एक सप्ताह पूर्व मोनिका अपने मायके चली गई थी। दो दिन पूर्व शुक्रवार को मायके से ससुराल आई थी।

मोनिका के पिता प्रवीन त्यागी ने बताया कि रविवार दोपहर करीब तीन बजे मोनिका के ससुराल वालों ने फोन किया कि उसकी तबीयत खराब हो गई है, हम उसे अस्पताल ले जा रहे है। मोनिका के परिजन डागर विहार कालोनी पहुंचे तो वह मृत पाई गई।

उनका आरोप है कि ससुराल वालों ने जहरीला पदार्थ देकर मोनिका की हत्या की है। सीओ सदर पवन कुमार ने बताया कि पति राकेश को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मोनिका की मौत का कारण स्पष्ट होगा।

मोनिका परिवार में बड़ी थी, दो भाई राहुल और कपिल की इकलौती बहन थी। पिता प्रवीन त्यागी किसान है, बेटी की मौत के मां मुकेश और चाची सुनीता का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


मोनिका ने सुबह चाची से की थी बात
मृतका मोनिका की चाची सुनीता ने बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे मोनिका का फोन आया था। मोनिका का बुखार ठीक होने की बात पूछी थी। सुनीता ने बताया कि मोनिका ने बताया था कि डाक्टर के पास तो नहीं ले गए, मुझे घर पर ही कोई दवा दे दी थी।

प्रवीन त्यागी ने बताया कि ससुराल वाले मोनिका को फोन पर भी बात नहीं करने देते थे। अपने फोन से पास खड़े होकर बात कराते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें