फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ने ली युवक की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पीड के रोमांच ने ली युवक की जान
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम स्थित ऑरेंज काउंटी सोसाउटी के पास बृहस्पतिवार रात तेज रफ्तार बाइक सवार युवक डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन

विजय नगर निवासी योगेंद्र (22) बृहस्पतिवार रात बाइक से घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक की रफ्तार बहुत तेज थी। इंदिरापुरम स्थित ऑरेंज काउंटी सोसायटी के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें योगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सोसायटी के गेट के बाहर तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि बाइक की तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। परिजनों ने अब तक कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें