फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
child rape
विज्ञापन
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अभय खंड में रविवार रात को एक किशोरी से युवक द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता को घर पर अकेला देखकर युवक ने वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मूलरूप से बिहार के रहने वाले एक व्यक्ति इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अभय खंड में झुग्गी में रहते हैं।
विज्ञापन


13 साल की उनकी बेटी भी साथ में रहती है। रविवार को वह काम पर गए हुए थे। उनकी पत्नी गांव गई हुई है। इस दौरान किशोरी घर पर अकेली थी। पास की झुग्गी में रहने वाले असगर अली नाम का व्यक्ति ने किशोरी को अकेले पाकर उसके साथ रेप किया।

विरोध करने और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएचओ इंदिरापुरम सचिन मलिक ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे आरोपी को एनएच-24 स्थित साईं मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें