फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेन ने महिला को कुचला, मौत-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेन ने महिला को कुचला, मौत
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र के रोजवैली स्कूल के पास बृहस्पतिवार शाम क्रेन ने एक महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे के बाद आरोपी चालक क्रेन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक करीब 50 वर्षीय महिला बृहस्पतिवार शाम पैदल ही रोज वैली स्कूल के पास जा रही थी। इसी दौरान वहां से एक छोटी क्रेन गुजर रही थी। महिला क्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ विजयनगर का कहना है कि मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। क्रेन को जब्त कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें