बेकाबू बस डिवाइडर पर चढ़ी, कई यात्री चोटिल
मुरादनगर। बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे एक डग्गामार बस सवारी लेकर गाजियाबाद की ओर जा रही थी। हाईवे पर मोरटा स्थित मननधाम मंदिर के पास पहुंची तो अचानक बस का एक्सल टूट गया। इससे बेकाबू होकर बस डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में बस में सवार यात्रियों में से कई यात्री चोटिल हो गया और जाम की स्थिति बन गई। वर्धमानपुरम चौकी प्रभारी मयंक अरोड़ा ने बताया कि बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। एक घंटे की मशक्कत के बाद बस को डिवाइडर से हटवा यातायात सुचारू कराया गया।