फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षागार्ड को बंधक बनाकर 13 दुकानों में डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
- 28 हजार रुपये और एक सिलेंडर ले गए बदमाश
विज्ञापन

- एक गाड़ी और आटो में भी की तोड़फोड़ सीमा चौकी क्षेत्र की घटना

अमर उजाला ब्यूरो
साहिबाबाद।
सीमापुरी पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित जीडीए मार्केट में सोमवार रात बदमाशों ने सुरक्षागार्ड को बंधक बनाकर डकैती डाली। बदमाश 13 दुकानों से करीब 30 हजार रुपये और एक सिलेंडर ले गए। बदमाशों ने एक आटो और कार में भी तोड़फोड़ की। सुबह सुरक्षा गार्ड को बंधन मुक्त किया गया। घटना से नाराज दुकानदारों ने जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी संजीव कुमार की जीडीए मार्केट में दुकान है। मंगलवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे, तो मार्केट में 13 दुकानों के ताले टूटे हुए थे। गार्ड भी वहां नहीं था। बाद में पता चला कि बदमाशों ने सुरक्षागार्ड राकेश को एक दुकान में बंद कर वारदात की है। उन्होंने दुकान खोलकर सुरक्षागार्ड को बाहर निकाला गया। राकेश ने बताया कि 7-8 बदमाशों ने देर रात उसे दुकान में बंद कर दिया और दुकानों का ताला तोड़कर सामान ले गए। 13 दुकान से करीब 30 हजार रुपये और एक सिलेंडर ले गए। बदमाशों ने दो वाहनों में तोड़फोड़ भी की थी। घटना से नाराज दुकानदारों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। मामले में दुकानदार संजीव गुप्ता समेत संजीव कोहली, प्रमोद कुमार, बलजीत सिंह, दिलेशर, डॉ झांझी, अश्वनी सेठी, प्रवीण पाल, शैंकी, लक्ष्मी, राजेंद्र कुमार ने पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें