फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लोनी में कटी चोटी-First page

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी में दो महिलाओं की कटी चोटी, हड़कंप
विज्ञापन

गाजियाबाद की लोनी तहसील में भी दो महिलाओं की चोटी काटने का मामला सामने आया है। एक घटना नाईपुरा कालोनी में दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। महिला का कहना है कि चोटी कटने के बाद वह बेहोश हो गई थी।

पति की शिकायत पर पुलिस घर में जांच के लिए पहुंची। दूसरी घटना प्रेमनगर की बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने इसे महज अफवाह बताया है। इन घटनाओं से क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


लोनी की नाईपुरा कालोनी में नमकीन फैक्ट्री में काम करने वाले भूप सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी ऊषा (35) बेटे प्रिंस (2.5) और कृष्णा (5) को बुधवार दोपहर करीब एक बजे स्कूल से घर लेकर पहुंचीं थीं।

वह करीब डेढ़ बजे बच्चों के कपड़े बदल रही थी। इस दौरान वह बेहोश हो गई। उसका दावा है कि अचेत अवस्था में उसे तांत्रिक जैसा व्यक्ति दिखाई दिया। जिसने कहा कि वह उसके बाल काटेगा। थोड़ी देर बाद पति भूप सिंह घर में पहुंचे तो उन्होंने ऊषा को जमीन पर बेहोश पाया।

उसके आधे बाल कटे हुए थे। उन्होंने पड़ोसियों को बताया तो सूचना कालोनी में तेजी से फैल गई। कटी चोटी देखने के लिए भूप सिंह के घर लोगों का हुजूम लग गया। भूप सिंह का कहना है कि चोटी उनके घर की कैंची से ही काटी गई है।

जिसमें धार भी नहीं थी। उन्होंने भयभीत होकर बाल और कैंची को घर से बाहर फेंक दिया है। घटना के समय बच्चे मां के साथ नहीं थे। सीओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि महिला और उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


घर में कोई भी दाखिल होते नहीं देखा गया है। जांच की जा रही है। लोगों से अपील है कि वह अफवाह न फैलाएं। उधर, लोनी की ही प्रेमनगर में बुधवार रात आठ बजे एक और महिला के बाल काटे जाने की सूचना तेजी से फैली। हालांकि एसएचओ राकेश यादव ने ऐसी कोई घटना होने से इनकार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें