फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! कैमरा-चिप लगाकर एटीएम से चुराई जा रही है डिटेल-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
कैमरा-चिप लगाकर एटीएम से चुराई जा रही खातों की डिटेल
विज्ञापन

गाजियाबाद। कैमरा और चिप लगाकर एटीएम से बैंक खातों की जानकारी चुराए जाने का मामला सामने आया है। एटीएम में खुफिया कैमरा और कार्ड रीडर लगा हुआ मिला है। बैंक शाखा प्रबंधक ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

संजय नगर पी-ब्लॉक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में खुफिया कैमरा और कार्ड रीडर लगाने का खुलासा मंगलवार रात हुआ था। संजय नगर में रहने वाले अधिवक्ता विकास शर्मा और उनके साथी उपकार सिंह इस एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे। रुपये निकालने के दौरान शक होने पर उन्होंने पड़ताल की, तो कैमरा और चिप पाई गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। अगले दिन उन्होंने बैंक प्रबंधन से भी शिकायत की। अब बैंक प्रबंधक प्रमोद कुमार ने कविनगर थाने में शिकायत दी है। प्रभारी एसएचओ हिंदवीर सिंह ने बताया कि बरामद हुए कैमरे और कार्ड रीडर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें