रेप के आरोपी ने पीड़िता को किया अगवा
मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 दिन पूर्व महिला के साथ रेप करने वाला आरोपी अब पीड़िता को अगवा करके ले गया। जबकि मामले में रेप की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। पीड़ित महिला के देवर ने पुलिस और आरोपी में साठगांठ होने का भी आरोप लगाया है। सीओ ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति का आरोप है कि उसकी भाभी नौ अगस्त का घास काटने गई थी। वहां गांव के नंदू ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता के देवर ने भोजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि 17 अगस्त की रात उक्त आरोपी नंदू साथियों के साथ घर आया और उसकी भाभी को जबरन उठाकर ले गए। आरोपियों ने भाई को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित का आरोप है कि मामले की जांच कर रहे दरोगा ने भी आरोपियों से साठगांठ कर ली है। जांच कर रहे दरोगा समझौते का दबाव बना रहे हैं। देवर ने रविवार को सीओ धमेंद्र चैहान से शिकायत की। सीओ धमेंद्र चैहान ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।