फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग की गाड़ी से पार्सल बैग चोरी, रिपोर्ट दर्ज-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
डाक विभाग की गाड़ी से पार्सल बैग चोरी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गाजियाबाद। डाक विभाग के मेल वाहन से संदिग्ध परिस्थितियों में बैग चोरी हो गया। बैग में कीमती सामान था। डाक विभाग के अधिकारी ने कविनगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, इस मामले में विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

घटना 31 मार्च को हुई थी। डाक विभाग की वैन का चालक मोइनुद्दीन रेलवे रोड स्थित प्रधान डाकघर से चला था। मोइनुद्दीन ने पांच बैग विभिन्न डाकघर में डिलीवर किए और पांच अन्य बैग लेकर कमला नेहरू नगर गया था। कमला नेहरू नगर में उसे चार बैग उतारने थे। एक बैग गाड़ी में छोड़कर वह चार बैग डिलीवर करने अंदर चला गया। मोइनुद्दीन का कहना है कि वापस लौटा तो गाड़ी में रखा बैग गायब था। उसने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। डाक विभाग के एएसपी ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वरिष्ठ डाक अधीक्षक प्रियंका मिश्रा का कहना है कि मामले में विभागीय जांच कराई जा रही है। उनका कहना है कि यह भी जानकारी की जा रही है कि चोरी हुए बैग में क्या सामान था। वहीं सूत्रों का कहना है कि बैग में डाक टिकट, पोस्ट आर्डर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें