फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल के बेटे को छोड़ मां ने लगा लिया फंदा-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल के बेटे को छोड़ मां नेे लगा लिया फंदा
विज्ञापन


गाजियाबाद। पटेल नगर में रहने वाली एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के मायके वालों ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने सिहानी गेट थाने में तहरीर दी है। मृतका का सबसे छोटा बेटा सिर्फ एक साल का है, उसे छोड़कर मां ने फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

दिल्ली हर्ष विहार की रहने वाली बेबी (30) की शादी 10 साल पहले पटेल नगर, बोंझा के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। उनके दो बेटियां और एक बेटा है। बेबी के पिता गंगाशरण ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दामाद का उनके पास फोन आया और बताया कि उनकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पटेल नगर पहुंचे तो बेटी मृत मिली। गंगाशरण का आरोप है कि दामाद और उसके परिवार वाले आए दिन उनकी बेटी बेबी को दहेज के लिए परेशान करते थे। पूर्व में कई बार मारपीट भी हुई, लेकिन उन्होंने बेटी का घर बसाने के लिए कार्रवाई नहीं की। इससे ससुराल वालों के हौसले बढ़ते गए और उसी की वजह से यह घटना हुई। उन्होंने पुलिस को फोन कर सूचना दी और थाने जाकर पति, सास, जेठ व जेठानी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और मायके वालों के सुपुर्द कर दिया। एसओ सिहानी गेट विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें