फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीवीआर में दंपति को परोस दिए नॉनवेज मोमोज, हंगामा-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
पीवीआर में दंपति को परोस दिए नॉनवेज मोमोज, हंगामा
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित पीवीआर ऑप्यूलेंट में बरेली की बर्फी मूवी देखने गए दंपति को शो के अंदर वेज की जगह नॉनवेज मोमोज परोस दिया गया। वेजिटेरियन परिवार को जब नॉनवेज मोमोज की आशंका हुई तो उन्होंने पिक्चर हॉल से निकलकर फूड काउंटर पर विरोध जताया। माफी मांगने की जगह पहले फूड काउंटर संचालक ने उल्टा उन पर काउंटर से गलत प्लेट ले जाने का आरोप लगाया।
सीट डिलीवरी की बात बताने और रसीद दिखाने के बाद पीवीआर के मैनेजर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। तब जाकर मामला शांत हुआ। क्रॉसिंग्स रिपब्लिक में रहने वाले नीलकांत ओबराय, अपनी पत्नी साईं और बेटी योअसा के साथ शाम को पौने आठ बजे बरेली का बर्फी का शो देखने गए थे। उन्होंने बताया कि फिल्म में इंटरवल के बाद उन्होंने पीवीआर के अंदर स्थित फूड काउंटर से दो प्लेट वेज मोमोज और स्वीट कॉर्न का ऑर्डर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑर्डर को नोट करने के बाद काउंटर कर्मी ने सीट पर पहुंचाने की बात कही। हॉल में ऑर्डर देने के बाद वहां अंधेरा होने और मोमोज की एक जैसा आकार होने के चलते उन्हें पता नहीं चला। एक मोमोज खाने के बाद उन्हें ऑर्डर गलत होने का अहसार हुआ। हॉल से बाहर आने पर उन्हें नॉनवेज मोमोज परोसे जाने की बात पता चली। इसका विरोध करने पर फूड काउंटर संचालक उल्टा उन पर ही आरोप लगाने लगा। फिर ऑर्डर की रसीद दिखाने के बाद सिनेमा मैनेजर ने अपनी गलती मानी। उन्होंने बताया कि पूरा परिवार शाकाहारी है, ऐसे में पीवीआर की ओर से नॉनवेज परोसे जाने से परिवार शॉक में है और परेशान है। पीवीआर ऑप्यूलेंट के मैनेजर प्रीतम रावत ने कहा कि फैमिली को नॉनवेज ऑर्डर गलती से परोसा गया था, इसकी उनसे माफी मांगी गई है। साथ ही उनकी ओर से फूड संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें