फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगी सिलेंडर फटा-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

------------------------------

शॉर्ट सर्किट से इमारत में
लगी आग, फटा सिलेंडर
- पुराना बस अड्डे के पास हुआ हादसा, लोगों ने भागकर बचाई जान
अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद।
पुराना बस अड्डा के पास शुक्रवार दोपहर एक इमारत की पहली मंजिल में आग लगने से हड़कंप मच गया। इस दौरान बिल्डिंग में छोटा सिलेंडर फटने से धमाका हुआ, लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग सिर्फ एक कमरे तक ही सीमित रही।
पुराना बस अड्डा फल मंडी के पास रवाद अंसारी का तीन मंजिला मकान है। ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें हैं जबकि अन्य दो मंजिलों पर बने कमरों को किराए पर दिया हुआ है। पहली मंजिल स्थित एक कमरे में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख अन्य कमरों में रहने वाले लोग बाहर भागे और दमकल विभाग को सूचना दी। इस बीच सिलेंडर में धमाका हुआ, जिससे अफरातफरी मच गई। दमकल की दो गाड़ियों ने खिड़की पर सीढ़ी लगाकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तुरंत आग पर काबू होने से आग अन्य कमरों में नहीं फैली। एफएसओ संजीव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। इससे कमरे में आग फैली और छोटा पांच किलो का एलपीजी सिलेंडर फट गया। घटना में हजारों का नुकसान हुआ है। टीम ने सबसे पहले आसपास रहने वाली महिलाओं और बच्चों को बिल्डिंग से बाहर निकाला जिससे जनहानि न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल चार्जर से आग लगने का शक
एफएसओ ने बताया कि जांच में सामने आया है कि कमरे में रहने वाले युवक मोबाइल का चार्जर प्लग में लगाकर छोड़ गए थे, और स्विच ऑन था। इसी से शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। दमकल विभाग ने किसी भी इलेक्ट्रिकल अप्लायंस को प्लग में न लगा छोड़ने और स्विच बंद रखने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें