फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसक्रीम कारोबारी से रंगदारी मांगने वाला सभासद पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आइसक्रीम कारोबारी से रंगदारी मांगने वाला सभासद पति गिरफ्तार
विज्ञापन

मसूरी। नगर पंचायत की सभासद और जिला योजना समिति की सदस्या के पति को पुलिस ने आइसक्रीम कारोबारी से रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। रंगदारी की रकम न देने पर आरोपी सभासद पति कारोबारी की झूठी शिकायत प्रशासन से करता था।
डासना के वार्ड नंबर-1 रोहन एनक्लेव निवासी जाहिद खान आइसक्रीम बनाने का कारोबार करते हैं। जाहिद ने एसएसपी को शिकायत देकर नगर पंचायत डासना की सभासद के पति आदिल निवासी रोहन एंक्लेव, डासना के खिलाफ नामजद शिकायत देकर पांच हजार रुपये हफ्ते की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। रकम न देने पर प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी दे रहा था। सरकारी विभागों मे झूठी शिकायतें कर रहा है। पीड़ित ने आरोपी सभासद पति को जान माल का खतरा बताया। एसएसपी के आदेश पर मसूरी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर की जांच करने के बाद डासना नगर पंचायत वार्ड नंबर एक की सभासद परवीन के पति आदिल के खिलाफ रंगदारी मांगना जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आदिल को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई और लोगों को भी करता था प्रताड़ित
पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रशासन की धमक दिखाकर अन्य लोगों को भी प्रताड़ित करता था। इतना ही नहीं लोगों की मदद करने के नाम पर भी रुपये मांगता था। सूत्रों का कहना है कि थाने चौकी में लोगों के साथ जाने के भी रुपये मांगता था। बताया कि रंगदारी मांगने से पहले आरोपी ने कारोबारी को प्रशासन, विद्युत विभाग एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें