फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयनगर पुलिस ने दो चोरों और तस्कर को गिरफ्तार किया-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तीन घरों में चोरी करने वाले दो बदमाश दबोचे
गाजियाबाद। विजय नगर पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की स्कूटी और कैश बरामद हुआ है। पकड़ा गया एक बदमाश पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। ये चोर विजय नगर क्षेत्र में ही तीन घरों में चोरी कर चुके हैं। इनके दो साथी भागे हुए हैं।
एसएचओ नरेश कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान विजय नगर सर्विस रोड पर बने नाले के पास से इन चोरों को पकड़ा गया। पकड़े गए बदमाश सादत खान निवासी हल्दिया पश्चिम बंगाल और सलीम निवासी मिर्जापुर विजयनगर हैं। इनके पास से 1871 रुपये के सिक्के मिले हैं। यह सिक्के उन्होंने प्रताप विहार सेक्टर-12 निवासी निर्मल कृष्ण श्रीवास्तव के घर से चोरी किए थे। 24 अगस्त को उन्होंने प्रताप विहार सेक्टर-11 में प्रो. केके गुप्ता के घर का ताला तोड़कर ज्वेलरी व पांच हजार रुपये चोरह किए थे। तीन नवंबर को उन्होंने सेक्टर-12 प्रताप विहार से ही अपराजिता शर्मा के घर से 10 हजार रुपये चोरी किए थे। उन्होंने दिल्ली से स्कूटी चोरी की थी। एसएचओ ने बताया कि ज्वेलरी चोरी कर दोनों युवक दिलशाद गार्डन दिल्ली निवासी अन्नू सुनार को बेचा करते थे। अन्नू और इनका एक अन्य साथी शाहिन निवासी शहीद नगर फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि सलीम पहले भी सिहानी गेट थाने से हत्या के मामले में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद यह बंद पड़े मकानों की रेकी करता था और फिर अपने साथियों को बुलाकर चोरी की वारदात करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


4.5 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
गाजियाबाद। एनएच- 24 स्थित एबीईएस कालेज कट से बृहस्पतिवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 4.5 किलो गांजा बरामद किया है। पकड़ा गया राकेश राजपुर, संभल का रहने वाला है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें