फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरे की फ्लाईओवर से गिरकर मौत-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लाईओवर से कूदा लुटेरा, मौत
विज्ञापन

पुलिस से बचकर भाग रहा एक लुटेरा बृहस्पतिवार तड़के न्यू लिंक रोड स्थित फ्लाईओवर से नीचे कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके तीन साथी फ्लाईओवर से उतरकर भाग निकले।

चारों बदमाश इंदिरापुरम के काला पत्थर के पास ऑटो सवार एक युवक से लूटपाट करने के बाद उसे तमंचे की बट मारकर भाग रहे थे। पीड़ित ने बहादुरी दिखाते हुए लिफ्ट लेकर बदमाशों का पीछा किया और रास्ते में मौजूद पीआरवी को सूचना दी। पुलिस ने पीछा कर ऑटो सवार बदमाशों को घेर लिया। इस पर एक लुटेरे ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी।
विज्ञापन


मूलरूप से एटा का रहने वाला देवेंद्र प्रताप सिंह, खोड़ा में भाई चंद्रपाल के साथ रहता है। बुधवार को ही उनकी जॉब नोएडा सेक्टर-63 की एक कंपनी में लगी थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे वह ऑफिस जा रहे थे।

खोड़ा पुश्ता से उन्होंने ऑटो लिया, जिसमें चालक के अलावा तीन युवक पहले से सवार थे। ऑटो कुछ दूर ही आगे बढ़ा था कि तीनों युवकों ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और मोबाइल व एक हजार रुपये लूट लिए।

विरोध करने पर मारपीट कर तमंचे की बट देवेंद्र के सिर में मारकर उसे घायल कर दिया और काला पत्थर के पास एनएच-24 पर ऑटो से नीचे फेंककर भाग निकले। युवक ने बहादुरी दिखाते हुए एक बाइक सवार से लिफ्ट मांगी और बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया।

बदमाश न्यू लिंक रोड से मेरठ तिराहे की ओर जा रहे थे। इस पर डीपीएस सिद्घार्थ विहार के सामने खड़ी प्रताप विहार की पीआरवी को देवेंद्र ने लूट की जानकारी दी। पीआरवी ने भी बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया।

बदमाश ऑटो लेकर मेरठ तिराहे से पहले फ्लाईओवर पर पहुंचे ही थे कि सामने से कोतवाली थाना क्षेत्र की एक पीसीआर वैन आ गई। दोनों ओर से खुद को घिरता देख बदमाश ऑटो से उतरकर पैदल भागने लगे।
विज्ञापन


तीन बदमाश फ्लाईओवर के रांग साइड से होकर नया बस अड्डा की ओर भाग निकले जबकि एक बदमाश ने फ्लाईओवर से साईं उपवन की ओर रेलवे ट्रैक के पास छलांग लगा दी।

पुलिस जब तक नीचे उसे पकड़ने पहुंची, उसकी मौत हो चुकी थी। एसएचओ विजय नगर ने बताया कि मृतक बदमाश की उम्र करीब 20 साल है। उसकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। बरामद ऑटो की मदद से फरार बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें