फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लुटेरे दबोचे, 11 बाइक, 10 मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की बाइक से लूट करने वाले पांच दबोचे
विज्ञापन

साहिबाबाद। दिल्ली-एनसीआर में महंगी बाइक चोरी कर राहगीरों से लूटपाट करने वाले पांच लुटेरों को साहिबाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा। इनके कब्जे से 11 हाईस्पीड बाइक और राहगीरों से लूटे गए 10 मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।
साहिबाबाद एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि तुलसी निकेतन चौकी प्रभारी अंजनी कुमार सिंह और एसआई राजीव बालियान मंगलवार देर रात चेकिंग कर रहे थे। तुलसी निकेतन क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो बाइक पर सवार तीन युवकों को रोका गया। जांच में दोनों बाइक चोरी की निकली। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर उनके दो साथी कोयल एंक्लेव में पकड़े गए। आरोपियों में दिलशाद निवासी जाफराबाद दिल्ली, अजीम निवासी सुंदर नगरी दिल्ली, अरुण निवासी नंदनगरी दिल्ली, अंकित और समीन निवासी शहीद नगर गाजियाबाद शामिल र्हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की नौ अन्य बाइक और दस 10 मोबाइल, एक तमंचा, चार चाकू भी बरामद किए हैं। सभी आरोपी दिल्ली एनसीआर से महंगी बाइक चोरी करते थे। इसके बाद उन बाइक से राहगीरों से लूटपाट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने घर में छिपाते थे चोरी के वाहन
पुलिस ने लुटेरों की निशानदेही पर कोयल एंक्लेव स्थित एक पुराने मकान से नौ बाइक बरामद की हैं। इनमें पल्सर, अपाचे, हंक, सीबीजेड जैसी महंगी और तेज रफ्तार बाइक आरोपियों ने बताया कि वह बाइक को कुछ दिन तक छुपाकर रखते थे। इसके बाद सस्ते दाम में देहात क्षेत्र में बेच देते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें