फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्म बना पंजाब में की करोड़ों की ठगी, महिला डायरेक्टर गिरफ्तार-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पठानकोट में करोड़ों की ठगी कर फरार महिला गिरफ्तार
गाजियाबाद। पठानकोट (पंजाब) में फर्म बनाकर दो महिलाओं ने करोड़ों रुपये की ठगी कर ली। गाजियाबाद की रहने वाली आरोपी मां-बेटी ने सैकड़ों लोगों को रुपये दोगुना करने का झांसा दिया था। आरोपी बेटी ने मां को फर्म में डायरेक्टर बना रखा था। रुपये लेकर फरार हुईं इन महिलाओं की तलाश में पंजाब पुलिस शुक्रवार को गाजियाबाद पहुंची और कविनगर पुलिस को साथ लेकर ठगी की आरोपी व फर्म की डायरेक्टर महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जबकि बेटी फरार है।
पुलिस के मुताबिक, निशा डोगरा और उसकी मां मधु डोगरा ने पठानकोट में 2005 में ट्रस्ट सोल्यूशन नाम की एक फर्म खोली थी। उन्होंने लोगों को कम समय में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर इन्वेस्टमेंट कराया। सैकड़ों लोगों ने इस फर्म में अपना पैसा लगाया। पुलिस की मानें तो फर्म में लोगों के करीब 5-6 करोड़ रुपये जमे थे। इसके बाद निशा, पति अरुण मनी और निशा की मां मधु डोगरा ऑफिस बंद कर वहां से फरार हो गए। कई लोगों ने पठानकोट में उनके खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करा रखी है। उनका फर्म पर करीब सवा करोड़ रुपया बकाया है। पठानकोट पुलिस ने शुक्रवार को गाजियाबाद में कविनगर पुलिस के साथ दबिश देकर फर्म की डायरेक्टर मधु डोगरा को गिरफ्तार कर लिया। कविनगर एसएचओ समरजीत सिंह ने बताया कि यह मधु डोगरा फिलहाल बम्हैटा में किराए के मकान में रह रही थी। आरोपी कई बार मकान बदल चुके हैं। पंजाब पुलिस ने मधु डोगरा को सीजेएम अर्चना की कोर्ट में पेश किया। अभियोजन अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी मधु डोगरा को कोर्ट ने दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया। निशा डोगरा पुलिस के हाथ नहीं लग सकी, वह फरार है। पुलिस उसे दबोचने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ड्राइवर से की थी शादी
पंजाब पुलिस ने बताया कि निशा डोगरा की पूर्व में रिश्तेदारी में ही शादी हुई थी। अपने पहले पति को तलाक देकर उसने अपने ड्राइवर अरुण मनी से शादी कर ली थी। अरुण मनी भी उनके ठगी के इस धंधे में साथ देता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें